सीवान, फरवरी 4 -- बड़हरिया। प्रखंड के मनरेगा पीओ कार्यालय कक्ष में पंचायत रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति पर एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मनरेगा पीओ राजेश कुमार सिंह ने की। समारोह का आयोजन सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंग वस्त्र तथा जीवनोपयोगी सामग्री भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। पीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पीआरएस वीरेंद्र कुमार सिंह अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग रहे और उन्होंने अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं ईमानदारी से निर्वहन किया। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल, जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, मनरेगा जेई रत्नेश कुमार चौबे, पीटीए सुधीर कुमार, पीआरएस अवनीश कुमार भारद्वाज, मनीष कुमार रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.