देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय उड़ीसा प्रेस टूर के अंतर्गत उत्तराखंड के 15 पत्रकारों का दल रविवार को देहरादून से उड़ीसा पहुंच गया। इस दल में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और स्वतंत्र पत्रकार शामिल हैं। जो उड़ीसा में क्रियान्वित केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और संस्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। इस विशेष प्रेस टूर का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं व विकास कार्यों की जमीनी हकीकत से अवगत करवाना है। ताकि वह जनता तक सटीक, तथ्यात्मक और प्रभावी जानकारी पहुंचा सकें। यह पहल पीआईबी की उस सतत परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत मीडिया को देशभर में चल रही विकास गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जाता है। दल में शामिल पत्रकार सेंट्रल इंस्टि...