मऊ, जनवरी 3 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत पिढ़वल क्षेत्र के हाजीपुर मोड़ पर अंडरपास एवं चौराहा निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार की देर शाम घोसी पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को स्थानीय लोगों पत्रक सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बढ़ते यातायात, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका और सुविधाओं के अभाव को देखते हुए इस निर्माण कार्य का पूरा होना अब अनिवार्य हो गया है। प्रभारी मंत्री को सौंपे गए पत्रक में उल्लेख किया कि हाजीपुर पिढ़वल मोड़ घोसी तहसील क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसके बाद भी अंडरपास की व्यवस्था और चौराहा निर्माण नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय किसानों, छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा स्कूली बच्चों को रोजाना जोखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.