बगहा, मार्च 10 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिड़ारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का उद्घाटन किया गया। फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ मैनाटाड़ एसबीआई शाखा प्रबंधक सितांशु शेखर ने किया। शाखा प्रबंधक सितांशु शेखर ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैनाटाड़ शाखा से पिड़ारी बाजार की दूरी लगभग बारह किलोमीटर है, जिससे लोगों को लेनदेन के लिए काफी कठिनाई होती थी। मौके पर सीएसपी संचालक सुकट कुमार दास,नसमुल होदा आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...