पिहानी में सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत
हरदोई, मई 12 -- पिहानी। जेबीगंज रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गयी। वह अपने चचेरे भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हुल्लापुर सरेहजू गांव निवासी रामवीर की 14 वर्षीय छात्रा कोमल यादव पिहानी कस्बे के ताहिर पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। बताते हैं कि उसका चचेरा भाई जितिन भी उसी स्कूल का छात्र है। मंगलवार को विद्यालय से छुट्टी होने पर दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि वाजिदनगर के आगे एक चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बांका : बारात में आए किशोर की हाइवा से कुचलकर मौत इस दुर्घटना में कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई, इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। बालिका की मौत की खबर जब परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.