पिहानी में सात पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज
हरदोई, जून 11 -- पिहानी। लेहना गांव निवासी रहेमतुम ने मझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव निवासी इमरान, रेहान, अनीस, गजाला और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2022 में उसकी शादी इमरान के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की चैन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर मार्च में मारपीट करके उसे घर से भगा दिया। तब से वह अपने पिता के घर रह रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.