पिहानी में सांड़ के हमले से किसान की मौत
हरदोई, जून 25 -- पिहानी। अन्ना मवेशी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गुरुवार को अकेलापुरवा गांव निवासी रविशंकर खेत की ओर गए थे। वहां पर सांड़ ने उनपर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा जगरूप ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक के दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.