हरदोई, मार्च 3 -- पिहानी। अलियापुर गांव में ई-रिक्शा की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संजय कुमार ने बताया कि दो मार्च की सुबह उसका भाई दलवीर 17 वर्ष घर आया तो उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से हरदोई रेफर कर दिया गया। हरदोई में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। दलवीर ई रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था। मृतक के भाई संजय ने बताया कि एक मार्च की देर रात उसका उसके भाई के पास किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। अगले दिन सुबह घर आने पर उसकी हालत बिगड़ी ...