हरदोई, अप्रैल 4 -- पिहानी। मोहल्ला मिश्राना में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया कि लक्ष्मण ने अपने घर में छत पर बने कमरे के कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों को जब जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाते हुए शव को नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर छोटेलाल व कस्बा इंचार्ज ने मामले की जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.