हरदोई, अप्रैल 1 -- पिहानी। वन रक्षक राहुल कुमार ने जरेली गांव के विश्राम के खिलाफ बिना परमिट सागौन व नीम का पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि सूचना मिली कि बरमहौला के मजरा रम्पुरा में सागौन के पेड़ों का कटान हो रहा है। मौके पर जाकर जांच करने पर पता चला कि 21 पेड़ों का परमिट बना हुआ है और बिना परमिट 11 सागौन और एक नीम का पेड़ काटा गया है। पूछताछ में पता चला कि अवैध कटान विश्राम ने कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.