हरदोई, मार्च 24 -- पिहानी। कस्बे में बारात घर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ 97 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे नगरवासियों को शादी समारोहों के आयोजन में राहत मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र में अब तक बारात घर न होने के कारण लोगों को हजारों रुपये खर्च करके मैरिज लॉन बुक करने पड़ते हैं। करीब 50 हजार की आबादी वाले पिहानी कस्बे में बारातघर की मांग कई दशक से उठ रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब तबके के लोगों को होती है क्योंकि कोई और व्यवस्था न होने के चलते उन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बारातघर के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को नामित किया गया है। भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व नगर विकास निदेशालय को पत्र लिखकर उन्होंने पैरवी की थी। पिहानी में मैरिज लॉन बनवाने की...