पिहानी में फांसी लगाकर महिला ने दी जान
हरदोई, जून 9 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के पतरास गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी लालबहादुर ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके भाई आकाश की पत्नी गोल्डी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कमरे की छत कर कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। भाई आकाश एक्सीडेंट में लगी चोट की दवा लेने बरेली गया था वहां भर्ती है। महिला की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला महिला का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.