हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में जहानीखेड़ा पिहानी रोड के पास आम के एक बाग में एक युवक का शव फंदे पर लटकता देखा गया। मृतक की पहचान पण्डरवा गांव निवासी अतुल के रूप में हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका था। लोग तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक खेतीबाड़ी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.