हरदोई, मार्च 24 -- पिहानी। मझिला थानाक्षेत्र के धीरापुरवा मजरा रसूलापुर गांव निवासी दिनेश ने पिहानी थानाक्षेत्र के सुजौली गांव निवासी वलीराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी कोतिका की शादी करीब तीन साल पहले वलीराम के साथ की थी। दामाद के द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर दामाद ने 18 मार्च को बेटी की पिटाई कर दी,उसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...