हरदोई, जून 13 -- पिहानी। सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र के बरमौली गांव निवासी लालू ने पिहानी के पतरास गांव के आकाश कुमार, नेम सिंह, लाल सिंह, लालबहादुर, सिकदार, सिकदार की पत्नी,भैयालाल, शाहजहांपुर के कांट की स्वेता यादव और मुलायम पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगा बताया कि उसने अपनी बहन गोल्डी की शादी आकाश कुमार से मार्च में कई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन और सोने की चैन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। छह जून को वह अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ विदा कराने पहुंचे तो ससुरालीजनो ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने तक भेजने से मना कर दिया। नौ जून को सूचना मिली कि गोल्डी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...