हरदोई, अगस्त 20 -- पिहानी। रैंगाई गांव निवासी दहेज हत्या के आरोपित हिमांशु गुप्ता व उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेबीगंज निवासी विनोद गुप्ता ने उक्त लोगों सहित अन्य पर दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने और फांसी लगाकर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में उपनिरीक्षक आशीष त्यागी व हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार व कांस्टेबल विजय भारती ने आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्यामनारायण सिंह ने बताया अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...