हरदोई, अप्रैल 2 -- पिहानी। खटेली गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार की शाम को खटेली गांव निवासी प्रियांशु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर खेत से घर आ रहा था। अमननगर से खटेली रोड पर किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर मौत हो गई। बच्चा अपने परिवार के ही एक व्यक्ति के खेत में हो रही गेहूं की फसल की मड़ाई देखने गया था। मड़ाई होने के बाद अनाज लादकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वह भी बैठा था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.