हरदोई, फरवरी 26 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र के जलालपुर गांव में जंगली जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणों में हड़कंप है। गांव किनारे बनी गोशाला के आसपास पंजों के निशान देखे जा रहें हैं। बताया जाता है कि जंगली जानवर ने गोशाला के अंदर एक मवेशी का शिकार किया है। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काम्बिंग शुरू की। यह जंगली जानवर तेंदुआ होने की चर्चा से गांव वालों की नींद हराम हो गई है। बताते हैं कि गोशाला में मवेशी पड़ा देखा गया। इसे किसी जानवर के द्वारा अपना निवाला बनाया गया था। लोग कयास लगा रहे थे कि शायद तेंदुए ने ही उसे अपना शिकार बनाया और पेट भरने के बाद बाकी हिस्से को छोड़कर चला गया। मवेशी के शिकार की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। ड्रोन कैमरे से भी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.