हरदोई, मार्च 2 -- पिहानी। ईरान के सुप्रीम लीडर अयामतुल्ला अली खामेनेई की मौत से शिया समुदाय में गम और गुस्से का माहौल है। पिहानी कस्बे में शिया बाहुल्य इलाको में उनकी मौत के बाद शोक की लहर है। घरों पर काले झंडे लगाए गए हैं। गजमदा लोग उन्हें याद कर आंखों को नम कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के प्रति भारी आक्रोश है। इससे पहले रविवार की रात को बब्बे मियां के फाटक परिसर में श्रद्धांजलि सभा भी हुई। इसमें भारी तादात में पहुंचे शिया समुदाय के लोगों ने हाथों में अयामतुल्ला अली खामनेई की तस्वीर व मोमबत्ती लेकर शोक संवेदना व्यक्त की। सोमवार को भी शोक का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.