हरदोई, मार्च 2 -- पिहानी। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। सोमवार की शाम को कस्बे में सीओ हरियावां अजीत चौहान, एसडीएम अंकित तिवारी ने फ्लैग मार्च कर शांति पूर्वक त्योहार मनाने का संदेश देते हुए सुरक्षा का भरोसा लोगों को दिया। बड़ा चौराहा, नागर, तीन बंदर पार्क आदि प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इससे पूर्व एसडीएम ने शाहपुर सैदान में होलिका दहन स्थल कस निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर छोटेलाल, लेखपाल आशीष बाजपेई, सब इंस्पेक्टर तौफीक अहमद, दीक्षा यादव, गौरव कुमार, कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.