हरदोई, जून 24 -- पिहानी। किसान नेता राहुल मिश्रा ने नगर के संचालित धुलाई सेंटरों पर कार्रवाई किये जाने की मांग करते हुए ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कस्बे में कई स्थानों पर वाहनों के धुलाई सेंटर खुले हुए हैं, जिससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी रोज हो रही है। कहा कि अधिकांश सेंटरों के पास न पालिका का रजिस्ट्रेशन है और न प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी है। कहा कि बिना ट्रीटमेन्ट केमिकलयुक्त गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। उन्होंने ईओ से टीम गठित करके धुलाई सेंटरों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। राहुल मिश्रा ने नगर में मानक विहीन कोचिंग व लाइब्रेरी सेंटर के संचालन का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन और अग्निशमन मानकों को ताक पर रखते हुए कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...