हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। जनपद के पुलिस अधीक्षक ने थाना पिहानी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों व अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सही रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...