पिहानी के युवक की सड़क हादसे में बरेली में मौत
हरदोई, सितम्बर 21 -- पिहानी। पतौन मिश्र गांव निवासी एक युवक की बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में मौत हो गई। युवक अपने एक दोस्त के साथ बरेली जा रहा था। रास्ते में कार में आई खराबी को ठीक करते समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा रविवार की रात को हरदोई के अपने एक मित्र के साथ कार से बरेली जा रहे थे। फतेहगंज पूर्वी के टेसुआ हाइवे पर कार में तकनीकी खराबी आ गई। इस पर उसे सड़क किनारे खड़ी करके सही करने लगे। इस दौरान उनका मित्र शौच के लिए चला गया। गाड़ी सही करने के दौरान एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इससे रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गयी। मृतक खेतीबाड़ी करके जीवन यापन करता था। उसके दो बेटे हैं। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.