पिहानी के अभिषेक ने वेब सीरीज 'हुंकार' में बनाई जगह
हरदोई, सितम्बर 25 -- पिहानी। नगर के मुरीद खानी निवासी स्वर्गीय दिनेश चंद्र मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए बॉलीवुड की वेब सीरीज 'हुंकार' में जगह बनाई है। निर्माता-निर्देशक करण कपाड़िया और नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी यह सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगी। वेब सीरीज में फातिमा सना शेख, राम कपूर, जीशान अय्यूब, सैय्यरा और अनीत पड्डा समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। छह एपिसोड की इस सीरीज में अभिषेक चौथे एपिसोड तक नजर आएंगे। सीरीज में काम मिलने से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। अभिषेक के बड़े भाई अमित मिश्रा ने बताया कि अभिषेक पिछले करीब दस वर्षों से मुंबई में रहकर अभिनय के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कई फिल्मों और वेब सीरीज के एपिसोड में अभिनय कर चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.