गिरडीह, अप्रैल 7 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड गावां अंतर्गत पिहरा स्थित विवेकानंद कोचिंग सेंटर में शिक्षा आंदोलन के तहत 15वें शिक्षण संस्थान के रूप में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ विधिवत रूप से की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला संयोजिका सीमा भारती ने संगीत के माध्यम से कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि अनिल कुमार ने इसके उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड संयोजक अयोध्या यादव ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी असित रंजन, प्रधानाध्यापक अजय पंडित एवं दिनेश पंडित ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, गुरुदेव साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.