मोतिहारी, जून 29 -- रक्सौल। स्थानीय पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुन्ना यादव 38 सिसवा निवासी के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने की। उन्होंनेे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर सिसवा सड़क मार्ग से रक्सौल की ओर जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर सिसवा सड़क खंड पर विशेष निगरानी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News अवैध देसी कट्टा, कारतूस और नकदी के साथ आरोपित गिरफ्तार इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने घेराबंदी कर ब...