मधुबनी, मार्च 31 -- जयनगर। एसएसबी ने देशी लोडेड पिस्तौल व तलवार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे एसएसबी ने जयनगर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया थाना क्षेत्र के सेलरा बांध के पास सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कमलाबांध निकट एसएसबी कमला बीओपी के जवानों ने एक अपराधी को हथियार संग पकड़ा। जो कुछ अन्य बदमाशों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जवानों के भनक लगते ही अपराध कर्मी भागने लगे। जवानों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा किया। जिसमें एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक देशी लोडेड देशी कट्टा व तलवार बरामद किया गया। बाकी अपराधी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी खजौली थाना क्षेत्र दतुआर निवासी पंकज कुमार सिंह है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.