दरभंगा, मार्च 18 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्तौल चमकाने के कथित आरोप में आशीष यादव नामक एक युवक की हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गये युवक अपने हाथ में पिस्तौल लेकर उसका नुमाइश करते हुए एक वीडियो वायरल किया था। सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक के खिलाफ सीमावर्ती क्षेत्र में लूटपाट करने में शामिल होने का भी मामला स्थानीय थाना में दर्ज है। जमालपुर थानाध्यक्ष से उनका वर्जन लेने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस हिरासत में लिए गये युवक से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.