बगहा, अप्रैल 4 -- बैरिया/श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि वायरल वीडियो में जो देसी कट्टा लहराया गया था। उसकी बरामदगी अभी तक नहीं हो सकी है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में बगही निवासी अभिमन्यु कुमार और बैरिया टाड़ टोला निवासी लड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही इसकी जांच की गई। जांचोपरांत घटना को सत्य पाते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्वयं के बयान पर एफआईआर दर्ज किया । इस मामले में चौकीदार लक्ष्मण पासवान के पुत्र अभिमन्यु कुमार और एक दूसरे चौकीदार के रिश्तेदार लड्डू कुमार पर एफआईआर किया गया।...