पिस्तौल भिड़ा कर मुंशी से लूटपाट मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार
मधुबनी, जून 11 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एवं छपराढी गांव के बीच बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एक कपड़ा व्यवसायी के मुंशी से करीब 40 हजार रुपये लूट लिये। घटना के बाद ग्रामीणों की तत्परता से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस पकड़े गये दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार छपराढी गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव जयनगर स्थित एक कपड़ा दुकान में मुंशी के रूप में कार्य करता है।
घटना की जानकारी वह दुकानदार के उधार दिये गये रुपये की वसूली का कार्य भी करता है। बुधवार को विभिन्न स्थानों से वसूली कर लौटने के दौरान रात करीब आठ बजे महुआ एवं छपराढी गांव के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उसके पास मौजूद करीब 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.