पिस्तौल तानकर फाइनेंस कर्मी से 90 हजार की छिनतई
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबहा हनुमान मंदिर चौक के पास मंगलवार को बैंक जा रहे फाइनेंस कर्मी को घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया। हथियार के बल पर गाड़ी का चाभी छीन ली और डिक्की खोलकर उसमें रखे 90 हजार रुपए निकाल लिए। निकदी छिनतई के बाद अपराधी सबहा चौक की तरफ भाग निकले। फाइनेंस कर्मी गुड्डू कुमार एवं सोनेलाल कुमार ने सकरा पुलिस को घटना की सूचना दी। अपने शाखा मैनेजर को भी सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल पर मामले की छानबीन की। दोनों फाइनेंस कर्मी से भी पूछताछ की। कंपनी के फील्ड कर्मी ने पुलिस को बताया कि शाखा से वे एसबीआई बैंक कैश जमा करने के लिए निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर खड़े दो अपराधियों ने अचानक आगे से बाइक खड़ी कर घेर लिया। पिस्तौल तानकर वारदात को अंजाम दिया। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.