रांची, अप्रैल 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने मांडर इलाके से तीन तस्करों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा और करण गोप शामिल हैं। तीनों आरोपी मांडर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अभिषेक शर्मा है, जो बिहार से अवैध पिस्तौल लाकर रांची के अपराधियों को सप्लाई करता था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभिषेक एक पिस्तौल करीब 35 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन और मोबाइल बरामद किया है।तस्कर यह भी पढ़ें- झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की जांच में बड़ा खुलासा, सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से लिए थे ब्लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.