मधुबनी, अप्रैल 23 -- शंकर प्रसाद बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बाइक छीनने की कोशिश कर रहे बदमाशों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया।युवक को पिस्तौल की बट से चार दांत तोड़ दिये गये। हमले में घायल युवक अमर पासवान को पीएचसी में इलाज के उपरांत सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया है।मामले को लेकर अमर पासवान के फर्द बयान पर जीतू साह,सोनू मंडल समेत चार ज्ञात तथा चार पांच अज्ञात के खिलाफ पतौना थाना में केस दर्ज किया गया है।दर्ज एफआईआर में जीतू साह पर पिस्टल की बट से घायल करने का आरोप है।घटना के समय सोने मंडल अपने दोस्तों के साथ जितबारपुर बाराती जा रहे थे।थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.