बिहारशरीफ, मई 21 -- चंडी थाना क्षेत्र के माहो पैक्स गोदाम के पास हुई घटना चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंडी-सबलपुर मार्ग में माहो पैक्स गोदाम के पास बुधवार की रात बदमाशों ने पिस्तौल की नोंक पर युवक से लूटपाट की। बाइक, दो मोबाइल व 4500 रुपये नकद लूट लिये। पीड़ित सबलपुर गांव के राजनंदन कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर करायी है। उन्होंने बताया कि रात को करीब नौ बजे चंडी बाजार से अपने घर जा रहे थे। पैक्स गोदाम के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाशों ने कट्टा तो एक ने चाकू भिड़ा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रुपये बाइक के साथ कई कागजात भी ले लिये। लूटपाट के बाद बदमाश मेन सड़क की ओर भाग निकलें। किसी तरह वे भी घटनास्थल से अपने घर पहुंचे। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की पहचान...