प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के चलते मेवा के भाव में तेजी से उछाल आने लगा है। शहर के बाजारों में पहले पिस्ता का भाव उछला। अब ईरानी केसर के भाव में 400 रुपये तक का उछाल आया है। ईरानी केसर का थोक भाव सोमवार प्रयागराज में 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। एकदिन पहले तक ईरानी केसर 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम उपलब्ध था। रविवार को पिस्ता और काला जीरा के भाव में उछाल आने के बाद ईरान या खाड़ी के देशों से आयात होने वाले अन्य उत्पादों के दाम बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इससे पहले शहर के थोक बाजार में पिस्ता का भाव 150 रुपये प्रति किलो उछला था। पिस्ता के साथ काला जीरा के भाव में भी 100 रुपये का उछाल आया। पुराने शहर के मेवा कारोबारी पीयूष अग्रवाल बताते हैं कि पिस्ता और केसर के भाव में आई वृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.