मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना के वासुदेव छपरा गांव के समीप शिवहर सड़क पर लूटेरों ने पिस्तौल दिखा कर बिजली मिस्त्री पुनीत कुमार से उसका मोबाइल, बैग, आधार कार्ड, पैनकार्ड और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुनीत कुमार सिवाईपट्टी थाना के घोसौत गांव का रहने वाला है। घटना के समय वह शहर से अपने घर की ओर जा रहा था। थाना अध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लिखित आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...