पिस्टल व गोली के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 14 -- मोतिहारी, निसं। छतौनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झरवा गांव निवासी अब्बास खान, अबरार अंसारी, इम्तेयाज खान, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मठिया वार्ड 14 निवासी रंजीत कुमार कुशवाहा व मठिया वार्ड 13 निवासी रोहित कुमार शामिल है। इसकी जानकारी बुधवार को सदर-2 डीएसपी जितेश पाण्डेय ने छतौनी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, 5 कारतूस, एक टेंपू व चार मोबाइल बरामद किया गया है। कहा कि जिला आसूचना इकाई ने सूचना दी थी कि छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाइपास रोड से तीन बदमाशों के हथियार के साथ आने की सूचना मिली। बदमाश अपराध की वारदात को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.