सीवान, दिसम्बर 23 -- पचरुखी एक संवाददाता। सहायक सराय थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम बैसाखी हाता के समीप से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को पकड़ा है पकड़ाए युवकों में महादेव थाना के बभनौली गांव निवासी एजाज एवं सरफराज अली उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान की है। वहीं पुलिस ने तेघरा गांव के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ाया युवक इसी गांव का साहब जान अली है। जबकि पुलिस ने पपौर गांव से जानलेवा हमले के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ाए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस सभी मामलों में बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.