बेगुसराय, अगस्त 10 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना पुलिस ने शादी समारोह के वायरल वीडियो में पिस्टल लहराने के आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपित का पहचान बरौनी दीनदयाल रोड निवासी मो. रेहान के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...