दरभंगा, जनवरी 4 -- जाले। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने जोगियारा गांव से पिस्टल और बाइक के साथ वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने वाले उसी गांव के शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम कुमार के बारे में उन्हें सूचना मिली थी कि जेल से आने के बाद शिवम अक्सर अपने पास पिस्टल रखकर अपनी बाइक पर सवार होकर गांव में घूमता रहता है और लोगों को पिस्टल दिखाकर डराता-धमकाता रहता है तथा रंगदारी की मांग करता है। रंगदारी नहीं देने पर लोगों के साथ मारपीट भी करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की तहकीकात करने के बाद ऐसा देखा गया कि एक युवक अपने मुंह पर लाल गमछा लपेटे हुए एक बाइक पर सवार है और अपनी कमर से पिस्टल निकालकर प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। उस युवक की पहचान स्...