पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल
समस्तीपुर, मई 14 -- शाहपुर पटोरी। थाना क्षेत्र के पटोरी स्थिति एक गांव मे पिस्टल लहराते एक युवक का विडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक की पहचान पुरानी बाजार नगर परिषद वार्ड 23 निवासी मोहम्मद हैदर के रूप में की गई है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है और उससे धुआं भी निकल रहा है। जिससे यह पता चलता है कि अभी उस पिस्तौल से फायरिंग की गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पिस्टल लहराते एक वायरल विडियो की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- लाइसेंसी हथियार लहराने का मुकदमा इस वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है। दोषी युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.