प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता पुलिस के साथ स्पेशल टीम ने शुक्रवार रात असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवॉल्वर, पिस्टल के साथ चार तमंचे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर उन्हें जेल भेज दिया। एसपी दीपक भूकर ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार रात एसओ मानधाता अरविंद सिंह के साथ स्पेशल टीम ने हैंसी जयचन्द गांव जाने वाले तिराहे के पास कार रोककर तलाशी ली, तो 32 बोर की एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल 315 बोर के 4 तमंचे, 2 मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कार सवार मानधाता के ढेमा गांव निवासी मो. शहबाज और जेठवारा पूरे तोरई के अनिल मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तस्करी के लिए असलहे ले आए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.