पिस्टल भिड़ाकर व्यवसायी से साढ़े तीन लाख लूटे
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित मंदिर के आगे गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर किराना दुकानदार से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। विकास कुमार ने बताया कि करजा बाजार पर थोक किराना की दुकान है। दुकान बंद कर नकदी लेकर घर प्रतापपुर लौट रहे थे। प्रतापपुर मंदिर के थोड़ा आगे एक मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल के बल पर साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि दुकानदार द्वारा करीब साढ़े तीन लाख रुपए लूटने की बात कही है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.