पिस्टल भिड़ाकर महिला को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की देर रात पिस्टल के बल पर महिला को अगवा कर लिया गया। महिला के पति ने मोतीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें थाना क्षेत्र के भतौलिया निवासी मोनू कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है। बताया कि असम में रहकर मजदूरी करते हैं। 20 मई को घर आया। मंगलवार की रात खाना खाकर सोया था। रात के दो बजे दरवाजे पर बाइक की आवाज सुनाई दी। जगा तो देखा कि पत्नी गायब है। गोदरेज में रखे गहने गायब थे। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.