पिस्टल निकाली और गोलियां बरसा दी, पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव पर हमले का CCTV फुटेज; तेजस्वी पहुंचे अस्पताल
पटना, सितम्बर 24 -- राजधानी पटना में अपराधियों ने तांडव मचा कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। यहां वार्ड संख्या-24 के पार्षद पति और जनसुराज नेता अनिल कुमार यादव को अपराधियों ने बुधवार की शाम गोलियों से भून डाला है। पटना में सरेशाम हुए इस शूटआउट का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अपराधी किस कदर बेखौफ हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर अपराधी आराम से वहां से निकल गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें से एक अपराधी मोटरसाइकिल चला रहा है और पीछे दो अपराधी बैठे हैं। जिस अपार्टमेंट में अनिल यादव बैठे थे वहां यह मोटरसाइकिल रुकती है और अचानक पीछे बैठे अपराधी पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.