गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानापुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक को पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक मिश्र पुत्र स्वर्गीय कपिल मुनि के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र के मौसेरे भाई सचिन पांडे ने दीपक मिश्र को पिस्टल दिखाने का लालच देकर बुलाया था। जैसे ही दीपक मौके पर पहुँचा, सचिन पांडे ने बिना किसी चेतावनी के अपनी अवैध पिस्टल निकाली और उसकी छाती पर सीधे गोली दाग दी। गोली लगते ही दीपक मौके पर ही तड़पते हुए गिर पड़ा। यह पूरी घटना इतनी तेज़ी से हुई कि मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले...