रुद्रपुर, जून 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर एक परिवार को धमकाने और इलाके में दहशत फैलाने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। पुलिस पहले ही आरोपियों के कब्जे से 0.30 बोर की लोडेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 10 जून को कुछ लोग आदर्श कॉलोनी स्थित एक घर पहुंचे और वहां हंगामा करते हुए परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाया। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार भागते समय एक आरोपी पिस्टल मौके पर ही छोड़ गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लि...