अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद में पड़ोसी पर पिस्टल तानने के मामले में आरोपी भाजपा नेता हेमंत गर्ग को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी बेटे व एक अन्य की तलाश की जा रही है। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। रोपी बेटे व एक पड़ोसी को तलाशा जा रहा है। होली पर शिवपुरी निवासी हेमंत गर्ग व्यापारी व भाजपा नेता के बेटे का पड़ोस में रहने वाले विशाल शर्मा के भांजे से किसी बात पर विवाद हो गया था। दोनों के बीच फोन कॉल व चैटिंग के दौरान कहासुनी हो गई। गुरुवार को विशाल अपने दो साथियों को लेकर हेमंत के घर पहुंचा। मारपीट के इरादे से पहुंचे विशाल के हाथ में डंडा था। तभी हेमंत का बेटा घर में पिता की पिस्टल निकाल लाया। आरोप है कि उसने तीन राउं...