मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- कांटी। कुसी स्टेशन टोला निवासी राजा झा को कांटी पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर शातिर राजा झा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...