आरा, जून 11 -- -नगर थाने के बलबतरा मोहल्ले में चल रही थी शराब की पार्टी

पार्टी में शामिल लोग -तमंचे के साथ नशे में थिरक रहे थे पांचों, तभी पहुंचे गयी पुलिस -एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस, एक खोखा और शराब बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने पिस्टल के साथ शराब पार्टी करते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांचों बुधवार की रात बलबतरा मोहल्ले में एक बंद घर में पार्टी कर रहे थे। मौके से एक देसी पिस्टल, एक खोखा और पांच कारतूस बरामद किया गया है। 750 एमएल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में बलबतरा निवासी रामबाबू रजक के पुत्र मंजीत कुमार, चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार, सलाउद्दीन खान के पुत्र नसरुद्दीन खान, जाकिर हुसैन के पुत्र ताहा अजीज और जाफिरुल हक का पुत्र नदिरूल हक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से...